आखिर चीन क्या चाहता है?
दुनिया के दो बड़े देशों के आमने आकर शक्ति परिक्षण की स्थिति पैदा होने से यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि आखिर चीन चाहता क्या है? इससे पहले हम ताईवान को लेकर दोनों देशों के मध्य तना-तनी की स्थिति को अच्छी तरह से देख ही चुके हैं उस समय भी एकबार ऐसा लगा कि अब दोनों देशों के मध्य युद्ध हो कर रहेगा लेकिन कुछ ही दिनों में बौखलाहट की स्थिति मद्धिम पड़ती चली गई, अब चीन फिर से एक बार भारतीय LAC पर अपनी गति विधियों को तेज कर दिया। जैसा कि पहले से हम देखते सुनते रहे हैं कि चीन अपनी विस्तारवादी नीतियों के कारण बार-बार भारतीय सीमा से घुसपैठ कर भारतीय भू भाग पर कब्जा करना चाहता है दरअसल उसके इस विस्तारवादी सोच के पीछे कहीं न कहीं चीनी आबादी ही जिम्मेदार है लेकिन वह केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देशों जैसे रूस, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, म्यांमार, इंडोनेशिया, फिलीपींस, जापान, मंगोलिया, उत्तर कोरिया, वियतनाम जैसे कई देशों के साथ इसी तरह की हरक़त करने में लगा रहाता है दरअसल चीनी सीमा in देशों के सीमाओं से सटे होने के कारण वह उनके भू भाग पर भी कब्जा करने क...