संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक दिव्य पुरुष भगवान गौतम बुद्ध

सागर गहरा और शांत होता है। हमारे भारतवर्ष में समय- समय प़र अनेकों महापुरुषों ने जन्म लेकर दुनिया के सभी मानवों को सर्वदा निर्विकार सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दिया है। ऐसे ही महापुरुषों में एक दिव्य पुरुष भगवान गौतम बुद्ध की जन्म तिथि आज यानिकी 5 मई 2023 के दिन हमारे भारत वर्ष में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में बुद्ध पूर्णिमा का त्यौहार बड़े ही धूमधाम एवं श्रध्दा, मनोयोग से मनाया जा रहा है, वैसे इस त्यौहार को बुद्धिस्ट लोगों द्वारा विशेष श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ केवल हमारे देश भारत में ही नहीं बल्कि श्रीलंका, इंडोनेशिया मलेशिया और चीन जैसे देशों में भी बौद्ध धर्म के अनुयायियों द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है। पारम्परिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि को गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी (आधुनिक समय में नेपाल) के एक क्षत्रिय शाक्य कुल के राजा शुद्धोधन के घर में हुआ था। उनकी माँ का नाम महामाया था, बुद्ध के शिशु काल में ही उनके मां का निधन हो गया जिसके कारण उनका लालन-पालन महारानी की छोटी सगी बहन महाप्रजापती गौतमी ने किया। 29 वर्ष की यौवन काल में गौतम बुद्ध अपने विवाह...